Thursday, 2 February 2017

सती प्रथा

सती प्रथा 

 यानि पत्नी का पति की मृत्यु के बाद आत्मदाह उसके साथ कर लेना |

सती होने के बारे में पहला प्रमाण ईस्वी 464 ईस्वी में नेपाल से मिलता है | भारत में पहला शिलालेख जो मिलता है जिसमे इसका उल्लेख है वो है ईसवी 510 का जिसमे एरण , सागर में शिलालेख पर सती हुई महिला और पति का नाम मिलता है | लिखित रूप में पहला प्रमाण मिलता है ग्रीक दार्शनिक Strabo के भारत के बारे लिखे खंड संख्या 15.1.62 में जिसमे वो लिखते है की " तक्षशिला में जिन घरों की लड़कियों की शादी गरीबी के कारण नहीं हो पाती थी उनको उनके पिता बाज़ार में खड़ा कर बेचते थे | बेचने के लिए बोली लगती थी और बोली जिसकी सबसे ऊँची होती वो व्यक्ति उस महिला से शादी कर लेता था, बोली लगाने वालों के लिए महिला की पीठ को कन्धों तक नग्न किया जाता था और जो व्यक्ति बोली में दाम लगाता था उसको फिर अग्र भाग में स्तन के नीचे तक नग्न कर दिखाया जाता था और इस तरह से एक महिला की बिक्री हो जाती थी " Strabo लिखते है की इस कार्य के दौरान स्त्री की मर्यादा को भंग नहीं किया जाता था | वो आगे लिखते है की "मैंने यह सुना है तक्षशिला के बाज़ार में की पास में ऐसे कई कबीले है जिसमे अगर कोई महिला जिसने अपने प्रेमी से शादी की है और उसके पति की युवा अवस्था में मृत्यु हो जाती है तो वो महिला इस (उपरोक्त वर्णित) प्रक्रिया से बचने के लिए अपने पति के साथ ही जिंदा जल जाती है"

ग्रीक इतिहासकार Diodorus siculus जो ईसा से एक सदी पूर्व में हुए थे उन्होंने अपने ग्रीक पुस्तक Ἱστορικὴ Βιβλιοθήκη यानि इतिहास का पुस्तकालय में लिखा है की ईसा से 317 वर्ष पूर्व सिकंदर यानि अलेक्सेंडर की मृत्यु के बाद दो सेनापतियों Antigonus और Eunemus के बीच पारस में लड़ाई होती है आधिपत्य को लेकर 317 ईसा पूर्व में जिसमे Eunemus की हार होती है | Eunemus की सेना में एक भारतीय जवानों के दस्ते के कमांडर सेतुस (Cetus) की मृयु हो जाती है | इनकी दो बीबियाँ होती है और दोनों सेतुस के साथ जलकर मरना चाहती है चूँकि बड़े वाली पत्नी गर्भवती होती है इसलिए अन्तिगोंउस छोटी वाली को साथ में जलने की अनुमति देते है | Diodorus siculus लिखते है की साथ में केवल वोही औरते जलती है जिन्होंने प्रेम विवाह किया हुआ है और जिनके पति युवा अवस्था में ही मर जाते है और वो दुबारा किसी को अपने पति के रूप में देखना नहीं चाहती |

No comments:

Post a Comment