Wednesday 22 March 2017

बीजेपी को क्या योग्यता चाहिए सीएम के लिए??

 बीजेपी को क्या योग्यता चाहिए सीएम के लिए??

1. सिराथू स्टेशन पर चाय बेचने वाला एक किसान का लड़का आज योग्यता के आधार पर इस मुकाम पर है।

2. वर्षो तक संघ एवं विहिप का सक्रिय और इमानदार कार्यकर्ता

3. बिना किसी लहर के 2012 में सिराथू विधानसभा में कमल खिलाने वाला इलाहाबाद मंडल का एकमात्र विधायक

4. पिछले लोकसभा चुनाव में फूलपुर लोकसभा से 3 लाख से अधिक वोट से जीत हासिल करके रिकार्ड कायम किया।

5. उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद दिन रात प्रदेश का दौरा करके 18% कुशवाहा(मौर्य,शाक्य,सैनी) सहित समस्त गैर यादव पिछड़ी जातियां का एकमुश्त वोट भाजपा की ओर मोड़ दिया।

6. प्रखर वक्ता,हिंदुत्व के प्रतीक,एवं जातिवाद से परे रहने वाले।


  ★विधानसभा चुनाव 2017★
सहारनपुर नगर में भी VVPAT का प्रयोग हुआ, चुनाव नतीजे में BJP के सीटिंग विधायक राजीव गुंबर बुरी तरह हारे।

कानपुर की आर्य नगर सीट पर VVPAT मशीन लगी थी, जहाँ पर BJP के 5 बार के विधायक सलिल बिशनोई हार गये।

मेरठ में BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और 4 बार के विधायक लक्ष्मी कान्त बाजपेयी भी चुनाव हार गए.......इस सीट पर भी VVPAT मशीन का प्रयोग किया गया था।

आजमगढ मे 10 विधान सीटो मे  केवल  सदर-347 सीट पर VVPAT मशीन से चुनाव हुआ वहाँ भी BJP चुनाव हार गयी।

मोदी की हवा की हवा तो VVPAT ने निकाल दी...

सवाल ये नहीं कि BJP को बहुमत मिला तो EVM में धांधली के आरोप लगने शुरू हो गए। सवाल ये है कि चुनाव आयोग ने BJP के जीतने की प्रबल संभावना वाली सीटों पर VVPAT लगाई, फिर मोदी की लोकप्रियता के बावजूद BJP VVPAT प्रयोग लायी गई सीटों पर हार कैसे गई?

चुनाव अगर धांधली करके ही जीते जाने है तो चुनाव करवाये ही क्यों जा रहे है, अडानी अम्बानी को देश का राजा घोषित कर दो और चुनाव की नौटंकी बंद कर दो।

एक क्षुब्ध वोटर
-Anarya R P-


No comments:

Post a Comment