Wednesday 6 September 2017

जनसहाय फाउंडेशन

🏹"The जनसहाय फाउंडेशन" फॉउंडेशन चीफ "हंटरभाई"🏹*


*🔐कई वर्षों तक अंदरूनी तरीके से कार्य करते हुए यह फॉउंडेशन पहली बार आप सभी के मदद के लिए सोशल मीडिया पर आया है।🔓*

*👉🏽जानिए क्या है "The जनसहाय फॉउंडेशन"..? किन मुद्दों पर यह कार्य करता है.? किस तरह यह कार्य करता है.? देश भर मे तेजी से उभरने को तैयार है यह फॉउंडेशन*

*✏निम्नलिखित मुद्दों पर कार्य करता है, यह फॉउंडेशन कृपया ध्यान पुर्वक पढ़िए। इन मुद्दों ने आपके जीवन मे कभी का कभी प्रभाव जरूर किया होगा। अब वक्त आ गया है, उसका निवारण करके ऐसे मुद्दों को देश से समाप्त करने का..*

1). सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्रो में आम जनता के साथ किये जा रहे अन्याय/ अत्याचार/ भ्रष्टाचार के खिलाफ क़ानूरी व गैर कानूनी लड़ाई लड़कर आम जनता को न्याय दिलवाना..। 👉🏽 किसी भी सरकारी व निजी ऑफिस/ दफ्तर/ कार्यालय में आम जनता की जल्द सुनवाई नही किया जाता। आम जनता को ऐसे जगहों पर लगातार कई चक्कर काटने पड़ते है। ऐसे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाना..!

2). यह फाउंडेशन खासकर गरिब बेसहारा लोगो के न्याय अधिकारों के लिए कार्य करता है। 👉🏽 इस देश मे कई तरह के फॉउंडेशन/ संगठन है लेकिन आम जनता के दुखों को उनकी बातों को आगे पहुचाया नही जाता। इस फॉउंडेशन के माध्यम से हम आम जनता की आवाज़ ऊंचे तबकों तक देश के हर एक सरकारी कार्यालय व देश के CM, PM, व महामहिम राष्ट्रपति तक पहुचाने का कार्य करेंगे..!

3). भारतीय रेल विभागों में रेलवे कर्मचारी व टिकट दलालों की मिली भगत इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना..! 👉🏽 आम जनता जब सीजन रेलवे टिकट लेने जाती है, तो रेलवे कर्मचारियों द्वारा टिकट उपलब्ध नही है ऐसा बताया जाता है। लेकिन वही टिकट वहाँ के टिकट दलालों के पास उपलब्ध मिलता है।

4). वेश्यावृत्ति/ देह व्यापार में फसी निर्दोष लड़कियों को बाहर निकालना व उन्हें उनके परिजनों तक पहुचाना। 👉🏽 वैश्यवृत्ति/ देह व्यापार का रैकेट चलाने वाले गुंडे लोग तकरीबन 85% लड़कियों को धोके से व डरा धमका इस नरक में धकेलते है। ऐसी लड़कियों को इस जाल से बाहर निकलकर उन्हें नया जीवन प्रदान करना..!

5). भिखारियों का रैकेट, देश मे जितने छोटे बच्चों की चोरियां होती है। उनमें से लगभग 98% बच्चों का भीख मंगवाने में इस्तेमाल किया जाता है। 👉🏽 हमारे परिवार, पास पड़ोस या हमारे परिचितों के बच्चे या हम सभी ने कभी न कभी यह सुना ही होगा की फ़लाँ व्यक्ति का बच्चा चोरी हो गया। इन मासूम बच्चों का इस्तेमाल भिखारियों के सरगना व उनके गिरोह द्वारा भीख मंगवाने में किया जाता है। ऐसे बच्चों की जानकारी प्राप्त करके भिखारियों के रैकेट से बाहर निकलकर उन बच्चों को उनके माता पिता तक पहुचना व भिखारियों का रैकेट चलाने वाले गुंडों को सजा दिलवाना..!

6). देश मे लगभग 99% सरकारी हॉस्पिटल में हॉस्पिटल के कर्मचारियों द्वारा आम जनता को ताक पर रखा जाता है। ऐसे अन्याय/ भ्रष्टाचार व अनदेखी के खिलाफ आवाज़ उठाना। 👉🏽 आम जनता जब किसी भी सरकारी हॉस्पिटल में जाते है, तो वहाँ किसी भी प्रकार की सुविधा व सुझावों की कमी रहती है। काफी अस्पतालों में इन्क्वारी काउंटर तक नही रहता और अगर रहता भी है तो वहाँ कोई कर्मचारी मौजूद नही रहता। जिस वजह से आम जनता को सरकारी अस्पतालों में काफी देर तक इधर से उधर धक्के खाने पड़ते है। ऐसे अनदेखी व अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाना..!

7). भारत की पुलिस द्वारा जाने अनजाने में कभी कबार निर्दोषों को दोषी बना दिया जाता है। इस नाइंसाफी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया करना। 👉🏽 पुलिस स्टेशन का नाम सुनते ही आम जनता डर जाती है। कभी कबार आम जनता स्वयं पर हो रहे अन्याय अत्याचार की खबर पुलिस को नही बता पाते या पुलिस द्वारा कभी कबार उनकी आवाज़ को दबाने का कार्य किया जाता है। कभी कबार पुलिस द्वारा आम जनता की रिपोर्ट दर्ज नही किया जाता या उन्हें डांट डपटकर खदेड़ दिया जाता है। इस अन्याय भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया करना व आम जनता को इंसाफ दिलवाना..!

8). रिश्वतखोरी:- आप सभी यह जानते ही है कि सरकारी कार्यालय व सरकारी क्षेत्रो में बिना रिश्वत के जल्द कोई कार्य नही किया जाता। 👉🏽 यदि ऐसे किसी जगहों पर आपका कार्य देरी से हो रहा हो, या जल्द काम करवाने के लिए आपसे कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है, तो उसकी सूचना जानकारी हमे भेजीए। इस तरह के भ्रष्टाचार को हम समाप्त करेंगे..!

9). महिलाओं पर किये जाने वाला घरेलू/ बाहरी हिंसा के खिलाफ कार्यवाही करना। महिलाओं अधिकारों के न्याय की मांग करना और महिलाओ को स्वयं रोजगार की जानकारी देकर उन्हें स्वयं रोजगार प्रदान करवाकर उन्हें स्वतंत्र व स्वाश्रित जीवन देना..!

10). बाल मजदूरी के खिलाफ मुहिम चलाना व बच्चो पर होने वाले अन्याय अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाना। गरिब असहाय बच्चो की शिक्षा में आर्थिक सहायता करके ऐसे बच्चों को शिक्षा का महत्व को बताते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे करके उन्हें शिक्षित करवाना।

11). वृद्ध जनों की सहायता करना। वृद्ध जनों पर किया जाने वाला अन्याय अत्याचार के खिलाफ कार्यवाही करके वृद्ध लोगो की मदद करना।

*🏹इस तरह के कई मुद्दों पर यह फॉउंडेशन कार्यरत है। भविष्य में इस तरह के कई मुद्दों पर यह फॉउंडेशन कार्य करने को तैयार है।🏹*

*🙏🏽यदि आपके पास इस तरह के अन्याय/ अत्याचार भ्रष्टाचार का कोई मुद्दा हो तो, कृपया वह मुद्दा हमे बताइये। हम उस मुद्दे को भी हमारी लिस्ट में जोड़ेंगे.. और हमारी टीम के लोग उसपर भी कार्य करेंगे।🙏🏽*

*🔴यदी आपके साथ या आपके परिवार/ मित्रों के साथ कभी भी कही भी कोई अन्याय/ अत्याचार या भ्रष्टाचार हुआ हो या हो रहा हो, तो इसकी सूचना आप हमारे इस Facebook Page के Wall पर या Inbox में भेजकर बता सकते है। जानकारी भेजने के 1 से 3 घण्टो के भीतर आपको हमारे टीम के लोग पूर्ण सुचना देंगे और 48 घंटो के भीतर उस अन्याय/ अत्याचार/ भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आपको इंसाफ दिलवाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।🔴*

*🔏 कुछ कारणों से हमने हमारे तक पहुचने का सीधे संपर्क बंद किया है। क्योंकि यह फॉउंडेशन और हमारे टीम के लोग किसी भी सरकारी या निजी दबाव में कार्य नही करते। हम और हमारे टीम के लोग किसी भी कार्य को अंजाम देने में स्वतंत्र है। हमसे कोई व्यक्ति डायरेक्ट संपर्क नही कर सकता, लेकिन उनके समस्याओ का समाधान हमारी टीम के लोग डायरेक्ट करते है।🔏*

*🔎हमारे टीम में काफी दिलेर जांबांज युवा जुड़े है। इन सभी कार्यो के लिए हमे देश के अलग अलग राज्यो से, शहरों से हिम्मती/ साहसी युवाओं को जोड़ना है। यदि आप इन सभी विषयों पर कार्य करते हुए देश मे एक नई मिशाल कायम करना चाहते है तो आप हमसे जरूर जुड़िये।🔎*

*🤝हमसे जुड़ने के लिए कृपया हमारे Facebook Page को Like करते हुए आपकी प्रतिक्रिया हमारे Facebook Page के Wall या Inbox में दीजिये।🤝*

https://www.facebook.com/जनसहाय-फाउंडेशन-426753281059315/

No comments:

Post a Comment